एन आई एन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज शुरू हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट की ड्राइंग और पेंटिंग परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र के लिए जिले भर में सात केंद्र बनाए गए थे इनमें एक केंद्र पिथौरागढ़ जीजीआईसी भी था ,जहां चार बच्चों ने परीक्षा दी। एक बच्चा अनुपस्थित रहा।

जिलेभर में परीक्षा के लिए 114 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 111 परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने बताया कि 23 फरवरी को हाई स्कूल संगीत और इंटर हिंदी की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 85 केंद्र बनाए गए हैं इनमें 32 पिथौरागढ़, 31 डीडीहाट और 22 केंद्र गंगोलीहाट में हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp