एन आई एन

पिथौरागढ़। लोगों के सोने के आभूषण लेकर फरार चल रहे स्वर्णकार हेम कुमार वर्मा निवासी बाराकोट चंपावत को पिथौरागढ़ पुलिस ने राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा  दो वारंट जारी किए गये थे। बार-बार समन जारी करने के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर न्यायालय ने उसे मफरूर घोषित कर दिया था।

पुलिस की कड़ी मेहनत और सर्विलांस की मदद से उसके राजस्थान में होने का पता लगाया गया। अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



Share on Facebook Share on WhatsApp