20-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। ग्लोबल वार्मिंग का असर पहाड़ में दिखाई देने लगा है। मुनस्यारी तहसील के सैंणरांथी गांव में कभी जिस गधेरे के पानी से 14 घराट 12 महीने चलते थे अब वहां बरसात को छोड़कर अन्य दिनों में पानी की बूंद भी नहीं दिखाई दे रही है।

शुक्रवार को गांव में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में बुजुर्गों ने इस दर्द को बंया किया। बुजुर्गों ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए हमें उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानना होगा। जंगल बचे रहेंगे तभी मानव जीवन भी बचा रहेगा। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के दिशा निर्देशन में सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालय के सहयोग से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौजूद लोगों द्वारा जंगलों को आग से बचाने का संकल्प लिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज  के विद्यार्थियों को भी आग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp