एन आई एन

पिथौरागढ़। बेरीनाग नगर में बंदरों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। आए दिन लोगों पर हमला करने के साथ ही बंदर लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

महिलाओं और बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार मांग करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नगर के लोगों में गहरी नाराजगी है। इधर रेंजर चंदा मेहरा ने कहा है कि बंदरों को पकड़ने के लिए जल्दी अभियान शुरू किया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp