19-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के  अंतर्गत विभिन्न विभागों को आवंटित बजट प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में यह बात सामने आई कि कई विभागों ने खर्च अपेक्षाकृत कम किया है। 

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है स्वीकृत बजट का समयबद्ध एवं पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें। वन विभाग और ऊर्जा निगम को 20 सूत्रीय कार्यक्रम में ए श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि नए प्राप्त टेंपो वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp