एन आई एन

पिथौरागढ़। एम वी एक्ट मामले में न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहे वारंटी पंकज सिंह को आज अस्कोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उप निरीक्षक मीनाक्षी देव ने बताया कि पंकज सिंह न्यायालय द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी उपस्थित नहीं हो रहा था । जिस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था ।अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp