एन आई एन

उत्तराखंड । खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में अकेली रह रही 60 वर्षीय वृद्धा जानकी देवी पत्नी हरिश्चंद का शव आज घर में पड़ा हुआ मिला। घर के बाहर से चैनल में ताला लगा हुआ था। बेटी द्वारा फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं होने पर जब घर का ताला तोड़ा गया तो वृद्धा का खून से लतपथ शव मिला।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। बताया गया कि जानकी देवी घर के प्रथम तल पर रहती थी और नीचे एक किराएदार सपरिवार रहता था। उनका पुत्र सूरज चंद, गोरखा रेजीमेंट में पंजाब में तैनात है। पुत्रियां पूनम और सुमन गुड़गांव और दिल्ली में रहती है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp