19-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के अंतर्गत टिम्टा, चमडुंगरा, रोतेडा मोटर मार्ग में अस्कोडा के पास 23 जनवरी को हुई अल्टो कार दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी।

उपखंड मजिस्ट्रेट जसवीर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी देनी हो तो वह 15 दिन के भीतर उनके कार्यालय में दे सकते हैं। दुर्घटना में वाहन चालक दीवान सिंह निवासी ग्राम रोतेड़ा की मृत्यु हो गई थी।



Share on Facebook Share on WhatsApp