19-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। ख्वांकोट गांव के शक्तिपुर भगना में नवनिर्मित सिद्ध बाबा मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा और जागर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

दूरदराज से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जागर कार्यक्रम में भागीदारी की। मुख्य पुजारी हरिश्चंद्र पांडे ने बताया कि 20 फरवरी को पारायण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp