18-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस का सत्यापन चैकिंग अभियान तेज हो गया है। बुधवार को पुलिस ने जिले के होम स्टे, होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल , किराए के भवन, कोचिंग सेंटर आदि में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

बेरीनाग क्षेत्र में एक और पंडा क्षेत्र में तीन मकान मालिकों को बगैर सत्यापन के किराएदार रखते हुए पाया गया। इन सभी के खिलाफ 35000 पर चालान की कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp