एन आई एन

पिथौरागढ़। कनालीछीना के खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौंगाई को जिले का नया जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन ने आज पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संगठन के महामंत्री बी आर कोहली ने बताया कि शिक्षकों की समस्या उनके सम्मुख रखी जिनका निस्तारण किया गया। स्वागत करने वाले शिक्षकों में एडवोकेट गिरीश प्रसाद, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री बी आर कोहली, उपाध्यक्ष पुष्कर टम्टा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, प्रचार सचिव गोविंद राम आर्या, गौरव कुमार आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp