एन आई एन

पिथौरागढ़। अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस सक्रिय है। बुधवार को घाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पिकअप को रेत लाते हुए पकड़ा।

वाहन चालक के पास कोई वैध कागज नहीं  मिले। इस पर पुलिस टीम ने वाहन स्वामी राहुल चंद के खिलाफ खनन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp