एन आई एन
पिथौरागढ़। बुधवार को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में मानसिक दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में दिव्यंगता से ग्रसित व्यक्तियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जांच के बाद दूरदराज से आए 59 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में डॉ. ललित भट्ट, नितिन भट्ट, योगेश पंत, चंदा चौहान, जीवन तिवारी आदि मौजूद रहे।