17-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज ई ऑफिस प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को इसी प्रणाली के तहत कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रणाली को नहीं अपनाने वाले विभागों पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने विभागों में पत्रों अथवा ड्राफ्ट की प्रिंटिंग से बचते हुए उन्हें केवल ई ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्रेषित करने के निर्देश दिए। ई ऑफिस संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ई डिस्टिक मैनेजर एवं एनआईसी के सहायक निदेशक को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा गया। बैठक में अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष नबियाल, उप जिला अधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp