एन आई एन

पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ विद्यालय जाजर चिंगरी के 6 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल नैनीताल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र सुनील कुमार, पीयूष कुमार, कृष्णा, मोनिका, विनीता और अदिति इस परीक्षा में सफल रहे हैं। इस शानदार सफलता से क्षेत्र के लोग गदगद हैं। क्षेत्रवासियों ने इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी को दिया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp