एन आई एन
पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के तहत 19 फरवरी को पिथौरागढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन होगा। सम्मेलन को लेकर आज नगर निगम सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्व, वितरण, जनसंपर्क व्यवस्था, सुरक्षा आदि की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक एन एस भंडारी, कार्यक्रम सहसंयोजक जगदीश पांडे, पंकज पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक बिशन सिंह चुफाल, मेयर कल्पना देवलाल आदि मौजूद रहे। बैठक में विभाग प्रचारक, वतन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।