एन आई एन

पिथौरागढ़। नगर के ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज परीक्षाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज सेवी डॉ. तारा सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वह मोबाइल से दूर रहे और लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े, इसी से सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं है यह जीतने का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रबंधक दिनेश चंद्र जोशी, विमल श्रीवास्तव, कमला जोशी, जयप्रकाश देवलाल आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp