एन आई एन

पिथौरागढ़ ज़िले में झूलाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने हरीश कोहली को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। झूलाघाट कोतवाली के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। युवक द्वारा दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे डराया धमकाया जा रहा था।



Share on Facebook Share on WhatsApp