एन आई एन
पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले बाहरी लोगों को अपना सत्यापन अनिवार्य रूप से कराना होगा। पुलिस ने सत्यापन चैकिंग अभियान तेज कर दिया है।
मंगलवार को जिले में 90 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। डीडीहाट कोतवाली के प्रभारी संजय जोशी ने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले दो मकान मालिकों के 10000 रुपये के चालान किये। वहीं गंगोलीहाट में अपर उप निरीक्षक नरेंद्र पाठक ने एक मकान मालिक का 10,000 का चालान किया।