एन आई एन

पिथौरागढ़। एसएसबी की 11वीं वाहिनी ने वाइब्रेंट विलेज छारछुम में सात दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण आज शुरू किया।

प्रशिक्षण का उद्घाटन उप कमांडेंट जयप्रकाश कुमार, सहायक कमांडेंट दीपक आराध्या , रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद पांडे ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी है। यह प्रशिक्षण क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी देगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp