एन आई एन

पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को बेरीनाग पुलिस को डायल 112 पर अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तस्कर तीन पेटी शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब को सील कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp