एन आई एन

पिथौरागढ़। मंगलवार की सुबह पुलिस को वड्डा कस्बे में दो नाबालिक बालिकाएं घबराई अवस्था में घूमती हुई मिली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिकाओं को संरक्षण में ले लिया।  सुप्रिया नेगी ने बालिकाओं की काउंसलिंग की।

बालिकाओं ने बताया कि वह भटकते हुए वड्डा क्षेत्र में पहुंच गई। बालिकाओं ने बताया कि उनके परिवार सिनेमा लाइन में रहते हैं। सत्यापन के बाद दोनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp