एन आई एन

पिथौरागढ़। एसएसबी ने सीमांत धारचूला तहसील के चल गांव में युवाओं के लिए सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ उप कमांडेंट जयप्रकाश कुमार ने किया।

इस अवसर पर सहायक उप कमांडेंट दीपक सपकाले, ग्राम प्रधान सुखराज, ग्राम प्रधान विनीता मार्छाल, ग्राम प्रधान कमला पैंतोला, ग्राम प्रधान जयंत फिरमाल आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 20 युवा भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण आराध्या रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से दिया जा रहा है



Share on Facebook Share on WhatsApp