एन आई एन
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट की अध्यक्षता में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं के बारे बताएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।
पूर्व जिलाध्यक्ष देवी दत्त जोशी ने सुझाव दिया कि सरकार और संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रत्येक सप्ताह जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की जानी चाहिए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग हो सके।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संगठन और सरकार को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने-अपने विचार रखे।
कार्यालय प्रभारी किशन सिंह खड़ायत ने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर बेहतर कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।
बैठक में गोविंद सिंह बोरा, लाल सिंह शास्त्री, किशन सिंह खड़ायत, हरि सिंह वल्दिया, राजेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।