16-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग  की छात्रा गुंजन बोरा, मुस्कान पांडे, रिया भौरियाल, नेहा बोहरा और स्नेहा उपाध्याय को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

छात्रों को मुख्यमंत्री ने 50-50 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पांडे ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. लीलाधर मिश्रा, डॉ. बी एस बिष्ट, डॉ. ललित सिंह और विज्ञान शाला की जूनियर एसोसिएट दीप माला रावल मौजूद रही।



Share on Facebook Share on WhatsApp