एन आई एन
जिले से 130 पर्यावरण बटालियन को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में आज पूर्व सैनिकों ने विशाल जुलूस निकाला, जिसमें तमाम सामाजिक राजनीतिक और पर्यावरण प्रेमियों ने भागीदारी की। ढोल नगाडो के साथ निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंच जहां अपर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
पूर्व सैनिकों ने पर्यावरण बटालियन को जिले से स्थानांतरित किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि देश के लिए कई युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिकों को आज पर्यावरण बचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। पूर्व सैनिकों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए देहरादून से कर्नल राजीव रावत भी पहुंचे उन्होंने कहा कि बटालियन को पिथौरागढ से हटने नहीं दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष जगदीश पांडे बजरंग दल अध्यक्ष ललित सिंह उत्तराखंड क्रांति दल के राम सिंह सीनियर सिटीजन दयानंद भट्ट राजेंद्र जोशी कैप्टन राजेंद्र सिंह सहित तमाम लोग जुलूस में शामिल हुए।