एन आई एन

पिथौरागढ़ मानदेय में बढ़ोतरी करने सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए दिए जाने का शासनादेश जारी होने के बाद ही मानदेय से ₹300 की कटौती किए जाने सहित तमाम मांगों को लेकर आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।

जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और बाल विकास मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष नीमा जोशी महामंत्री सुनीता जोशी उपाध्यक्ष कमला सामंत कोषाध्यक्ष श्वेता उप्रेती सहित विभिन्न विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल रही।



Share on Facebook Share on WhatsApp