एन आई एन
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद मुक्त अभियान को गति देने के लिए चयनित ग्राम पंचायत में विशेष स्क्रीनिंग शिविर शुरू कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की दृष्टि जांच की जाएगी।
मोतियाबिंद पाए जाने पर ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। विभाग ने 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से शिविर में पहुंचकर निशुल्क जांच और उपचार सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग अब स्कूल टीचरों को भी किट उपलब्ध कराएगा और ट्रेनिंग देगा। जिससे शिक्षक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की नेत्र जांच कर सकेंगे।