एन आई एन

पिथौरागढ़ जिले के दिव्यांगजनों को सुविधाजनक रूप से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में एक दिवसीय मानसिक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में एम्स ऋषिकेश की सीनियर रेजिडेंट डॉ. आकांक्षा सिंघल नैदानिक मनोविज्ञान अनुभव मनोवैज्ञानिक शुभम भट्ट पूजा द्वारा मानसिक दिव्यांगों की जांच कर आवश्यक परामर्श और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र व्यक्तियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp