एन आई एन
पिथौरागढ़। सर्वोपरि वेलफेयर सोसाइटी बिठौरिया, यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और जिला फुटबॉल एसोसिएशन लीग के दूसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में अल्मोड़ा और नैनीताल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ ।दोनों टीमें बराबरी पर रही।
दूसरे मुकाबले में उधम सिंह नगर ने चंपावत की टीम को 3-2 से पराजित किया। यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ़ द मैच उधम सिंह नगर के अतुल आर्या रहे। तीसरा मुकाबला पिथौरागढ़ और बागेश्वर के बीच हुआ पिथौरागढ़ ने शुरू से ही दबाव बनाते हुए मुकाबला 5-2 से जीता ।
पिथौरागढ़ के महीप अधिकारी प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए। मुकाबला के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बल्दिया रहे। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले 17 और 18 को चंपावत में खेले जाएंगे।