एन आई एन

पिथौरागढ़। एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत युवाओं के लिए आयोजित की जा रही भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में आज लिखित परीक्षा की तैयारी कराई। परीक्षा में झूलाघाट, बनाडा, कानडी सहित तमाम गांवों के युवा शामिल हुए।

युवाओं को सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी आदि विषयों का अध्यापन कराया गया। नवीनतम परीक्षा पैटर्न प्रश्नों की प्रकृति अंक वितरण समय प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया। यह प्रशिक्षण अपर उपमहानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के दिशा निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।



Share on Facebook Share on WhatsApp