14-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल के दो दिवसीय मुकाबले आज देब सिंह खेल मैदान में शुरू हुए। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई।

पहला मुकाबला उधम सिंह नगर और बागेश्वर के बीच हुआ यह मुकाबला एक-एक गोल से बराबर रहा। दूसरे मुकाबले में नैनीताल की टीम ने चंपावत की टीम को एक गोल से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने अल्मोड़ा की टीम को चार गोल से पराजित किया। मुकाबला देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। रविवार को तीन और मुकाबले खेले जाएंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp