14-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत मुनस्यारी जौहार क्लब को क्रिकेट किट प्रदान किया। जौहार क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बैंक की ओर से नन्हे खिलाड़ियों को यह किट दी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में पीएनबी के मंडल प्रमुख सिद्धार्थ ने सामग्री वितरित करते हुए खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने जोहार क्लब के कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, सचिव गौरव पांगती ने मंडल प्रमुख का शाल ओढाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण पांगती ने किया। इस अवसर पर मुनस्यारी शाखा के प्रबंधक पुष्कर सिंह गर्ब्याल कैलाश बृजवाल सुरेंद्र ढकरियाल मनोज बृजवाल जगदीश राम तारा पांगती, नवीन चंद्र शर्मा देवेंद्र सिंह देवा कविंद्र बृजवाल दीवान कोरंगा आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp