एन आई एन 

पिथौरागढ़ पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तामानोली और राजकीय इंटर कॉलेज तामानौली की खस्ता हालत को लेकर आज जिलाधिकारी से मुलाकात की।

उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फर्नीचर और चारदीवारी की आवश्यकता है। विद्यालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है जिस कारण विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही है  इंटर कॉलेज का भवन क्षतिग्रस्त हालत में है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी को समस्या समाधान के लिए तामानौली भेजा है।



Share on Facebook Share on WhatsApp