एन आई एन
पिथौरागढ़। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बल्दिया ने पिथौरागढ़ जिले में ब्याही गई नेपाली मूल की महिलाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने का मसला मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीवी आर वी पुरुषोत्तम, निर्वाचन आयुक्त विजय जोगदंडे के समक्ष रखा। इस मसले पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेपाली मूल की महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने में खासी दिक्कत आ रही है। अधिकारियों ने इस मसले का शीघ्र समाधान निकालने का भरोसा दिया है। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार पुरोहित भी मौजूद रहे।