एन आई एन

मूनाकोट विकासखंड की भोजन माताओं की पाककला प्रतियोगिता आज बीआरसी मूनाकोट में संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा बीआरसी प्रेम प्रकाश खर्कवाल ब्लॉक विज्ञान समन्वयक भीम सिंह कार्की ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन भोजन माताओं के बीच भोजन बनाने के अनुभवों को साझा करेगा। प्रतियोगिता में लक्ष्मी चंद ने पहला रीता भट्ट ने दूसरा कमला देवी और सरोज भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया खंड शिक्षा अधिकारी में तीनों को नगद पुरस्कार और हॉटकैश प्रदान किये।



Share on Facebook Share on WhatsApp