13-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें चंपावत का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर रुद्रप्रयाग में तैनात अक्षय प्रहलाद कोड़े अब जिले की कमान संभालेंगे।

चंपावत जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को उधम सिंह नगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र को अभिसूचना में तैनाती दी गई है। राज्य में कभी-कभी पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp