13-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। बाल साहित्यकार और सुप्रसिद्ध उद्घोषक इंजीनियर ललित शौर्य को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोहिणी में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शौर्य उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं।

विभिन्न प्रांतो में सांस्कृतिक महोत्सव का बेहतरीन संचालन कर रहे हैं। शौर्य ने उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का भी संचालन किया जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डीजीपी दीपम सेठ, सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने शौर्य को सम्मानित किया। शौर्य की अब तक 18 से अधिक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp