एन आई एन
पिथौरागढ़ खेलो इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली नैनी सैनी निवासी कमल लोहिया को आज दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर कोमल के पिता श्यामूराम और माता सरिता देवी भी मौजूद रही। राज्य मंत्री ने कहा कि कोमल ने अपनी प्रतिभा से जिले का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में कमल के कोच अर्जुन कसनियाल, निखिल महर ग्राम प्रधान अशोक महर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।