एन आई एन

पिथौरागढ़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने गुरुवार को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए आप पूछे हम बताएं परीक्षा एक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने परीक्षार्थियों को परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी उन्होंने विद्यार्थियों को कई उदाहरणों के साथ जरूरी टिप्स दिए। 

एआरटीओ शिवांश कांडपाल बाल मनोचिकित्सक सिद्धांत माथुर ने विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए जानकारियां दी। विद्यार्थियों के सवालों का अधिकारियों ने सहज ढंग से जवाब दिया। इससे पूर्व जिला अधिकारी के विद्यालय पहुंचने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, डायट प्राचार्य भास्करानंद पांडेय ने स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp