एन आई एन

पिथौरागढ़ मडधूरा गांव निवासी संतोष सिंह ने आज 112 पर कॉल कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे ₹50000 लूट लेने की सूचना दी। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

छानबीन में पता चला कि कॉलर संतोष सिंह शराब के नशे में था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने नशे की हालत में गलती से गलत सूचना दे दी थी। उसके साथ किसी प्रकार की लूटपाट नहीं हुई है। झूठी सूचना देने पर संतोष सिंह पर ₹10000 का चालान किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp