एन आई एन
पिथौरागढ़ ट्रेड यूनियन की आम हड़ताल के आह्वान पर आज दवा प्रतिनिधि संघ ने गांधी चौक में प्रदर्शन किया।
संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे ,सचिव पीके मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्रम कानून को लगातार कमजोर किया जा रहा है सरकार उद्योगपतियों के लिए नीतियां बना रही है आम आदमी बिजली पानी के बढ़ते बिलों से परेशान है। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम वेतन ₹26000 किये जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में तमाम दवा प्रतिनिधि शामिल रहे।