एन आई एन
पिथौरागढ़ ज़िले के बिसखोली गांव में आयोजित क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला आज गौड़ीहाट और रॉयलस 11 की टीमों के बीच खेला गया।
गौड़ीहाट की टीम ने तीन विकेट के अंतर से मुकाबला जीत लिया। अंकित पहाड़ी ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के प्रहलाद सिंह बोरा, मेजर दिवाकर सिंह बोहरा, हिम्मत सिंह बोहरा, विजय सिंह बोहरा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।