एन आई एन

पिथौरागढ़ में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने घाट बैंड की खस्ता हालत पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि कई महीनों से सड़क पर मलवा पड़ा हुआ है। 

करोड़ों रुपए राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख में खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इस मलवे को नहीं हटाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यदि सड़क को अविलंब ठीक नहीं कराया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp