एन आई एन
पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ और एक एनेस्थीसिया को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवन पांडे ने कहा कि बगैर प्रतिस्थानी के ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्थानांतरित कर दिया जा रहा है इससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
जिला और महिला चिकित्सालय में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हैं चिकित्सकों की ड्यूटी कैंप मैं लगा देने या उनके अवकाश पर चले जाने से समस्या और बढ़ रही है इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसरों की कमी की वजह से स्पेशलिस्ट डॉक्टर को जिम्मेदारी संभालती पड़ रही है। लोगों ने व्यवस्थाओं को अविलंब सुधारे जाने की मांग की है।