एन आई एन

पिथौरागढ़ नगर की यक्षवती नदी क्षेत्र में आज नदी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई , जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी आदि ने जल स्रोत पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान नदी के स्रोत तड़ीगांव तक पदयात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिताएं आदि कराई गई। लोगों ने यक्षवती नदी को साफ सुथरा रखने की शपथ ली।



Share on Facebook Share on WhatsApp