एन आई एन

पिथौरागढ़। यातायात ड्यूटी पर तैनात पर उप निरीक्षक कैलाश सिंह और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को आज देव सिंह पार्किंग से धर्मशाला लाइन रोड पर एक सोने का मंगलसूत्र पड़ा हुआ मिला।

पुलिस ने तत्काल मंगलसूत्र स्वामी का पता लगाने की कोशिश शुरू की और महिला का पता लगा लिया। महिला को मंगलसूत्र सौंप दिया गया है। मंगलसूत्र मिलने से खुश महिला ने पुलिस का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp