एन आई एन

पिथौरागढ़। शहर की जामा मस्जिद के नए मुतवल्ली की जिम्मेदारी भाजपा नेता मोहम्मद रहबर को दी गई है। वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है।

यह जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद रहबर ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, निर्वातमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, हेमराज बिष्ट सहित तमाम लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर कार्य कराए जाएंगे। मुतवल्ली नियुक्त होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp