एन आई एन

 

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल की एक महत्वपूर्ण बैठक गंगोलीहाट में केंद्रीय सदस्य कल्याण सिंह धनिक के आवास पर संपन्न हुई। यूथ अध्यक्ष आदित्य मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 फरवरी को केंद्रीय यूथ अध्यक्ष आशीष नेगी और केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत के गंगोलीहाट आगमन को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र लाल वर्मा, जिला महामंत्री होशियार सिंह मेहरा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक महामंत्री बिशन कन्याल आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp