एन आई एन

 

पिथौरागढ़ । पारस्परिक स्थानांतरण , पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को भी अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा। लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। 

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में जनपद अध्यक्ष चंद्र सिंह रौतेला, मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश बिष्ट, चंदन सिंह, भीम सिंह, केसर सिंह धामी, दिगंबर सिंह , मोहन सिंह, नीतू पंत आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp